मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

बंगाल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी – अधीर रंजन

बंगाल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी – अधीर रंजन

नई दिल्ली – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है.,इसी बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है की कांग्रेस पार्टी बंगाल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वाम दलों के साथ हुई चर्चा में यह फैसला लिया गया है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि इन सीटों के उम्मीदवारों की सूची दो दिनों में घोषित कर दी जाएगी.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के लिए 28 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को इस बारे में बताया. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के कांग्रेस नेताओं को 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के आठ चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

उन्होंने बताया कि एआईसीसी ने कोलकाता के उत्तरी, दक्षिण, मध्य और बड़ा बाजार के लिए चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जबकि उत्तरी 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के लिए दो-दो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं. कांग्रेस नेता ने बताया कि बाकी सभी जिलों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक होंगे. राज्य में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होंगे.

Share
अगला लेख → मुंबई के इन महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 5…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *