Movie

अभिनेता रणबीर हुए कोरोना संक्रमित,Self Quarantine हैं एक्टर

मुम्बई -अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है,इस बात की पुष्टि उनकी माँ नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर मैसेज करके कर दी है कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.

नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है. वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है फिलहाल वो सेल्फ क्वारंटीन में है

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान नीतू कपूर खुद भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गई थीं जहां से उन्हें बाद में एयर एम्बुलेंस से मुम्बई लाया गया था.

Related Articles

Back to top button