मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

COVID को लेकर 337 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने,माध्यमिक शिक्षा के 5 अधिकारी पॉजिटिव

COVID को लेकर 337 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने,माध्यमिक शिक्षा के 5 अधिकारी पॉजिटिव

लखनऊ- यूपी में कोरोना संक्रमण अपनी रफ़्तार धीरे-धीरे पकड़ता जा रहा है. इसमें लखनऊ सबसे ज्यादा प्रभावित है. रोज यहां 200 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ में 337 माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाए गए हैं.

शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में 10 लोगों को कोरोना संक्रमण होने से हड़कंप मच गया. पता चला है कि निदेशलय में 5 अधिकारी और 5 कर्मचारी पॉजिटिव हुए हैं. बाकी अधिकारियां, कर्मचारियों की जांच जारी है.इनके अलावा विधि अधिकारी डीके राठौर को भी कोरोना संक्रमण हो गया है. वहीं 5 कार्यालय सहायक भी हुए कोरोना पॉजिटिव हुए हैं.

उधर लखनऊ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते राजधानी में अलर्ट घोषित हो गया है. जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कंटेनमेंट इलाकों दौरा किया. डीएम ने नरही इलाके में स्थित कंटेंटमेंट इलाके का औचक निरीक्षण किया. इस वक्त नरही बाजार में, जिसे कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. यहां सैनेटाइजेशन किया जा रहा है. जिलाधिकारी खुद इस पूरे इलाके का मुआयना कर रहे हैं. आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. कोविड-19 के दूसरे चरण में सबसे पहले इस इलाके को सील किया गया है और कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया है.

Share
अगला लेख → यूपी पंचायत चुनाव की घोषणा,4 चरणों में होंगे चुनाव 2 मई को प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *