मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देश में 62 हजार नए मामले आए,पिछले 24 घंटे में 312 संक्रमितों की मौत

देश में 62 हजार नए मामले आए,पिछले 24 घंटे में 312 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली – भारत में कोरोना ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है,लगातार दूसरे दिन 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. ये इस साल सबसे ज्यादा संख्या भी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,714 हजार नए कोरोना केस आए और 312 लोगों की जान चली गई है.

देश में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 है वही कुल डिस्चार्ज एक करोड़ 13 लाख 23 हजार 762 एक्टिव केसेस की बात करे तो यह अकड़ा चार लाख 46 हजार 310 है,वही इस संक्रमण से एक लाख 61 हजार 552 चुकी है

महाराष्ट्र में कोविड-19 से 166 लोगों की मौत होने की शनिवार को पुष्टि हुई, जो पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा संख्या है. इसके अलावा संक्रमण के 35,726 नए मामले भी सामने आए. राज्य की राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 6,130 नए मामले सामने आए, जो महामारी शुरू होने के बाद से शहर में किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है. मुंबई में कोविड के और 12 मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 11,645 पहुंच गई.

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 27 मार्च तक देशभर में 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 21 लाख 54 हजार 170 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था.

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र- संजय राउत का अनिल देशमुख पर हमला,वाजे की वसूली क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *