मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

वर्चुअल क्लाइमेट समिट में अमेरिका ने नहीं दिया पाकिस्तान को निमंत्रण

वर्चुअल क्लाइमेट समिट में अमेरिका ने नहीं दिया पाकिस्तान को निमंत्रण

वर्ल्ड डेस्क- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के वर्चुअल क्लाइमेट समिट में पाकिस्तान को न्योता नहीं भेजा है इसको लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपना दर्द खुलकर जताया है. उन्होंने ट्वीट करके पाकिस्तान में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए काम को बताया। अमेरिका ने पाकिस्तान को भाव न देते हुए जलवायु परिवर्तन पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति के विशेष दूत जॉन कैरी की यात्रा को भारत और बांग्‍लादेश तक ही सीमित रखा है.

इमरान खान ने कहा कि मैं पाकिस्तान में क्लाइमेट समिट में निमंत्रण ना दिए जाने को लेकर उठ रही आवाजों से परेशान हूं. मेरी सरकार की पर्यावरण नीति हमारी भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से संचालित हैं. हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए और स्वच्छ और हरे पाकिस्तान बनाने के प्रयासों में लगे हुए हैं.

इतना ही नहीं, इमरान ने आगे कहा कि ग्रीन पाकिस्तान की हमारी पहल में 10 करोड़ पेड़ लगाने प्रकृति आधारित समाधान, हमारी नदियों की सफाई शामिल हैं. खैबर पख्तूनख्वा में सरकार चलाने के साथ पिछले 7 सालों में हमने विशाल अनुभव पाया है. हमारी नीतियों को मान्यता दी गई है और इसकी सराहना की जा रही है. हम अपने अनुभव से सीखने के इच्छुक किसी भी राज्य की मदद करने के लिए तैयार हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 22-23 अप्रैल के बीच जलवायु परिवर्तन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित नेताओं के शिखर सम्मेलन और इस वर्ष के अंत में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) से पहले कैरी इस मुद्दे पर विचार विमर्श के लिए इन देशों की यात्रा करेंगे. कैरी ने ट्वीट किया, कि जलवायु संकट से निपटने के लिए अमीरात, भारत और बांग्लादेश में दोस्तों के साथ सार्थक चर्चा को लेकर उत्साहित हूं.

Share
अगला लेख → बिक गया 'MARIO' गेम,जाने कितनी कीमत मिली

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *