मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

अवैध संबंध बनाया या पार्टनर से तलाक लिया तो चली जाएगी नौकरी

अवैध संबंध बनाया या पार्टनर से तलाक लिया तो चली जाएगी नौकरी

विदेश – अवैध संबंध बनाया या पार्टनर से तलाक लिया तो चली जाएगी नौकरी,इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नियम सभी विवाहित कर्मचारियों पर लागू है. कंपनी की ओर से बनाए गए नए नियम के तहत विवाहेतर संबंधों वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं, दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी से हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया जाएगा.

कर्मचारियों को नियम की व्याख्या करते हुए, एक दस्तावेज में कहा गया है कि कंपनी के आंतरिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कर्मचारी को परिवार के प्रति वफादार होना जरूरी है. कंपनी ने साफ़ शब्दों में कहा है कि पति और पत्नी के बीच प्यार होना जरूरी है. पारिवारिक रिश्ता बेहतर होने से कम्पनी के काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

परिवार की बेहतर सुरक्षा और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, सभी कर्मचारी जो विवाहित हैं, विवाहेतर संबंध रखने जैसे अशोभनीय व्यवहार से परहेज करें. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि कोई अवैध संबंध नहीं, कोई रखैल नहीं, कोई विवाहेतर संबंध नहीं और कोई तलाक नहीं.

कंपनी ने स्पष्ट तौर पर अल्टीमेटम दिया है कि नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर नहीं रखा जाएगा. इतना ही नहीं, कर्मचारियों को कड़े नियम के बारे में जानकारी देने के बाद कंपनी ने कहा है कि हम आशा करते हैं कि सभी कर्मचारी नियमों का पालन करे और परिवार में अपने पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार रखने के अलावा अच्छे कर्मचारी बनने की कोशिश करें.

Share
अगला लेख → गांधी शांति पुरस्कार सम्मान में मिलने वाली धनराशि नहीं लेगा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *