मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ के दिल हज़रतगंज में कोरोना योद्धाओं का सम्मान

लखनऊ के दिल हज़रतगंज में कोरोना योद्धाओं का सम्मान

लखनऊ – जब पूरा प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा है कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए कई ऐसे लोग हैं जो सबकुछ भूल कर लोगों की सेवा में लगे हुए है। जो लोग इस समय अपने घरों से बाहर, बिना अपने घर परिवार के लोगो की चिंता किये, देश सेवा में लगे हैं उन्हें कोरोना वारियर कहा जा रहा है।पूरा देश लॉकडाउन के समय अपने अपने घरों में है पर चाहे पुलिस हो, या सफाई कर्मी हो, या डॉक्टर हो या मीडिया के लोग हो ये सभी लगातार घरों के बाहर है और घर मे बैठे लोगों के लिए सेवाएं पहुँचा रहे चाहे स्वस्थ की देखरेख हो, चाहे सुरक्षा की, या आस पड़ोस के साफ सफाई के या फिर जानकारी पहुंचाने की। इन सभी कोरोना वॉरियर्स को लोग अपने अपने हिसाब से सम्मानित करने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे हैं, पिछले दिनों कई जगह देखा गया कि लोग कोरोना वॉरियर्स का सम्मान ताली बजाकर कर रहे हैं या उन पर फूलों की वर्षा कर रहे हैं

आज लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हज़रतगंज की सड़क पर एक अलग तरीके से कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया है। कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में एक पेंटिंग बनाई गई है जिसमें की नगर निगम के कर्मियों का पुलिस का डॉक्टर का और मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया है। इन पेंटिंग्स मैं मैसेज भी लिखा गया है की स्टे होम स्टे सेफ, यानी कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें साथ ही साथ आखिरी में कोरोना भारत छोड़ो का स्लोगन भी लिखा गया है । इस पेंटिंग के माध्यम से कलाकार कोरोना वारियर्स के लिए अपना सम्मान व्यक्त कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → फलों के राजा पर कोरोना की आफत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *