मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Good News : लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, आउटर पर बनेंगे 8 बस अड्डे

Good News : लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, आउटर पर बनेंगे 8 बस अड्डे

बस अड्डों के कारण शहर में जाम लग रहा है.बसें बेतरतीब ढंग से खड़ी रहती हैं। लोगों को आने- जाने में दिक्कत होती है. इस तरह हाईवे, रिंग रोड और आउटर रिंग रोड पर आठ बस अड्डे बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है
यह कवायद सिर्फ लखनऊ में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ऐसे बस अड्डे बनाए जाएंगे। इस संबंध में सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर हाईवे और रिंग रोड पर बस स्टेशन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है. यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन की जरूरत है. इसमें वर्कशॉप भी होगी और तीन एकड़ में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर की ओर से भी परिवहन निगम को पत्र भेजा गया है. अधिकारियों का कहना है कि योजना के मुताबिक, लखनऊ के पास आठ जिलों के बीच बाहरी रिंग रोड पर आठ बस अड्डे बनाए जाएंगे. इसमें लखनऊ से सीतापुर, मोहान, कानपुर, हरदोई, रायबरेली, अयोध्या, कुर्सी रोड और सुल्तानपुर रोड शामिल हैं जहां बस अड्डे बनाए जाएंगे। चारबाग और कैसरबाग बस अड्डे का लोड आधा हो जाएगा।

Share
अगला लेख → Mirzapur : दर्शनार्थियों से भरी अनियंत्रित पिकअप पलटी, दो की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *