Health-News

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 6023 मामले,लखनऊ का आकड़ा 1333

लखनऊ – यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण दुबारा भयवाह रूप लेता जा रहा है। सरकार द्वारा तमाम कोशिशों के बाद राज्य में रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को तो कोरोना ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए सारे पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। प्रदेश में पहली बार 6000 से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 6033 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है।
राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहाँ ये आकड़ा 1300 पार कर गया है, कोरोना संक्रमितों की संख्या 1333 दर्ज की गयी है

Related Articles

Back to top button