मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कुम्भ 2021- भक्त लगा रहे है आस्था की डुबकी

कुम्भ 2021- भक्त लगा रहे है आस्था की डुबकी

हरिद्वार- हरिद्वार में चल रहे कुंभ में आज दूसरा शाही स्नान है.आज अखाड़ों का भी शाही स्नान है. तय समय के मुताबिक सभी अखाड़े भी शाही स्नान करेंगे. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं.

सावधानी के साथ सोमवती अमावस्या का शाही स्नान हो रहा है. कोरोना को लेकर हरिद्वार में प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. सभी अखाड़ों को स्नान के लिए आधे-आधे घंटे का वक्त दिया गया है.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आने वाले भक्तों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. प्रशासन ने लोगों को 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाने को कहा है.

शाही स्नान से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट कर पूरे अखाड़े को सैनिटाइज किया है. उनके करीबी संतों की भी कोरोना जांच की जा रही है.

Share
अगला लेख → कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,1.68 लाख नए केस, 904 लोगों की मौ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *