मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,1.68 लाख नए केस, 904 लोगों की मौत

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,1.68 लाख नए केस, 904 लोगों की मौत

नई दिल्ली- कोरोना वायरस की दूसरा स्ट्रेन ज्यादा ही घातक साबित हो रही है,सोमवार को कोरोना संक्रमण का मामला 1 करोड़ 35 लाख के पार चला गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एक लाख 68 हजार कोरोना के नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 904 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि इस दौरान 75 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 21 लाख 56 हजार 529
कुल एक्टिव केस- बारह लाख एक हजार नौ
कुल मौत- 1 लाख 70 हजार 179

रविवार को 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 53 हजार से भी ज्यादा नए मामले सामने आए थे. शनिवार को कोरोना के कारण 839 लोगों की मौत भी हो गई थी. हालांकि, 90,584 लोग कोरोना से ठीक भी हुए थे. इससे पहले शुक्रवार को 145,384 नए केस सामने आए थे.

कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक बुलाई है. यह बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. बता दें कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 10 हजार 774 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 48 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. इसके अलवा योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे और कोरोना से निपटने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे.

Share
अगला लेख → CORONA NEWS- पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख नए मरीज मिले,879 की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *