मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

CORONA NEWS- पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख नए मरीज मिले,879 की गई जान

CORONA NEWS- पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख नए मरीज मिले,879 की गई जान

नई दिल्ली- देशभर में कोरोना की भयावह स्थिति होती जा रही है,पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1,61,736 नए केस सामने आए हैं. वहीँ इस संक्रमण से 879 लोगों की जान चली गयी है.

देशभर में इस समय कोरोना के कुल मरीज 1,36,89,453 हैं.इनमें 12,64,698 एक्टिव केस हैं यानी इनका अस्पताल या घर में इलाज चल रहा है. कोरोना के कारण 1,71,058 लोग अब तक काल के गाल में समा चुके हैं. वहीं कुल 1,22,53,697 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 मामले सामने आए और महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63,294 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 34,58,996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 5,64,746 मरीज उपचाराधीन हैं।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 11,491 नए मामले आए तथा 72 और लोगों की मौत हो गयी. आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर बढ़कर 12.44 प्रतिशत हो गयी है, जो एक दिन पहले 9.43 प्रतिशत थी. दिल्ली में पांच दिसंबर के बाद मौत के सबसे ज्यादा मामले आए हैं. पांच दिसंबर को 77 लोगों की मौत दर्ज की गयी थी. 19 नवंबर को संक्रमण से सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत के मामले सामने आए थे.

Share
अगला लेख → EC ने लगाया ममता बनर्जी पर प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *