मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

COVID-19: भारत ने करि तैयारी,नहीं होगी वैक्सीन की कमी

COVID-19: भारत ने करि तैयारी,नहीं होगी वैक्सीन की कमी

नई दिल्ली – कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक होती दिखाई दे रही है,हालांकि इससे निपटने के लिए भारत सरकार भी पूरी तरह से तैयार दिख रही है,देश में वैक्सीन की कमी को पूरा करने के लिए जिन वैक्सीन्स को दुनिया के किसी भी देश की सरकारी एजेंसी ने अप्रूवल दे रखा है, इन सबको भारत भी मंजूरी देगा।

भारत के इस फैसले से माडर्ना, फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन जैसी वैक्सीन को मंजूरी की प्रक्रिया तेज होगी और दवा कंपनियों के लिए विदेशी वैक्सीन को भारत में बनाने की मंजूरी लेने में भी आसानी होगी। सरकार ने अपने आदेश में जिन संस्थाओं का नाम लिया है, वे अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन, जापान और WHO से जुड़ी हैं। वैक्सीन को मंजूरी देने वालों में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी, यूकेएमएचआरए, पीएमडीए जापान और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन शामिल हैं।

जिन वैक्सीन को सरकार ने मंजूरी दी है, उन्हें अगले 7 दिनों तक 100 मरीजों पर परखा जाएगा। उसके बाद देश के टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस फैसले से भारत में वैक्सीन इंपोर्ट करने और टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

सरकार इससे पहले रूस की स्पुतिनक-V को भी देश में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे चुकी है। भारत के कोरोना टीकाकरण अभियान में शामिल होने वाली तीसरी वैक्सीन बन गई है। इस बीच, रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (RDIF) ने कहा कि भारत दुनिया का 60वां देश है, जिसने स्पुतनिक-V के इमरजेंसी यूज को मंजूरी दी है।

Share
अगला लेख → अच्छी खबर- कोरोना वैक्सीन लगवाओ,ज्यादा ब्याज पाओ

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *