मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP चुनाव से पहले BJP की एक तस्वीर ने सपा के दावों पर फेरा पानी, लखनऊ में दिखा NDA का दम CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री

अच्छी खबर- कोरोना वैक्सीन लगवाओ,ज्यादा ब्याज पाओ

अच्छी खबर- कोरोना वैक्सीन लगवाओ,ज्यादा ब्याज पाओ

नई दिल्ली- भारत में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक हो रही है इन सब के बीच लोगो को कोरोना वैक्सीन भी लगाई जा रही है,ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आये इसके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक स्कीम लाया है जिसमे वैक्सीन लगवाने वाले लोगो को ज्यादा ब्याज दिया जायेगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। इसका नाम इम्यून इंडिया डिपॉजिट है। इसके तहत फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर मौजूदा रेट से 0.25% ज्यादा लाभ मिलेगा। यह स्कीम वो लोग ले सकते हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन लगवा ली है। उन्हें 0.25% ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। ऐसे सीनियर सिटिजंस को 0.50% ब्याज दिया जाएगा। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे इसका फायदा नहीं उठा सकते हैं।

बैंक ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस स्कीम की जानकारी दी है। स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 1,111 दिन है। इसे सीमित अवधि के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्कीम के तहत वैक्सीन लगवाने वाले सीनियर सिटीजंस को डिपॉजिट कराने पर 0.50% ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करने के लिए यह स्कीम लॉन्च की गई है।

Share
अगला लेख → यूपी सरकार के मंत्री ने कहा न एंबुलेंस,न बेड,हालात नहीं सुधर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *