मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जनपदों में कोविड बेड तथा ऑक्सीजन की कोई कमी न हो- योगी आदित्यनाथ

जनपदों में कोविड बेड तथा ऑक्सीजन की कोई कमी न हो- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनपदों में कोविड बेड तथा ऑक्सीजन की कोई कमी न होने पाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक जनपद में कोविड बेड, दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा बैकअप सहित ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हमेशा बनी रहे। उन्होंने ‘टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट’ के संकल्प के साथ कोविड-19 के नियंत्रण अभियान को पूरी गति से जारी रखने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री आज वर्चुअल माध्यम से आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, झांसी सहित कोरोना के अधिक ऐक्टिव केस की संख्या वाले सभी जनपदों में पर्याप्त बेड्स सुनिश्चित कराएं। इसमें आइसोलेशन बेड्स तथा आई0सी0यू0 बेड्स, दोनों श्रेणी के बेड्स की व्यवस्था हो। किडनी रोग से ग्रसित कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कोविड अस्पताल में डायलिसिस मशीनों का प्रबन्ध किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा इस व्यवस्था की नियमित माॅनिटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रत्येक जनपद के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की अनवरत उपलब्धता बनी रहे। जिन अस्पतालों में सिलेण्डर के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था है, वहां ऑक्सीजन सिलेण्डरों को तत्काल रिप्लेस करने की व्यवस्था रहे। उन्होंने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को इसके लिए नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद लखनऊ में कोविड मरीजों के लिए 840 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था हो गयी है। बेड की संख्या में और बढ़ोत्तरी के लिए तेजी से प्रभावी कार्यवाही की जाए। जिन निजी मेडिकल काॅलेजों को कोविड चिकित्सालय के तौर पर संचालित किया जा रहा है, वहां अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों एवं मेडिकल संसाधन की व्यवस्था प्राथमिकता पर की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भेजकर इन संस्थानों को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की 25 हजार डोज की त्वरित उपलब्धता के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्टेट प्लेन से अहमदाबाद भेजा है। यह दवा आज ही लखनऊ पहुंच जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक जनपद में पर्याप्त मात्रा में इस दवा की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाए। प्रदेश स्थित केन्द्रीय संस्थानों की प्रयोगशालाओं में उपलब्ध आर0टी0पी0सी0आर0 क्षमता का उपयोग करते हुए आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट की संख्या बढ़ायी जाए। इन संस्थानों की आवश्यकताओं के अनुरूप मैनपावर का भी प्रबन्ध किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि जनपदों में स्थापित इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर सुचारु ढंग से कार्यशील रहें। इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर के स्तर पर बेड की उपलब्धता, एम्बुलेंस व्यवस्था की नवीनतम जानकारी होनी चाहिए। इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से वहां जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाए। यह अधिकारीगण आवश्यक समन्वय कार्य के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों की स्थिति की अद्यतन जानकारी रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर में बैठक आहूत कर स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति तय करें।

Share
अगला लेख → वाराणसी- काशी में प्रवेश के नए नियम,विश्वनाथ-अन्नपूर्णा मंदि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *