मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

वाराणसी- काशी में प्रवेश के नए नियम,विश्वनाथ-अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के के लिए RT-PCR रिपोर्ट जरुरी

वाराणसी- काशी में प्रवेश के नए नियम,विश्वनाथ-अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के के लिए RT-PCR रिपोर्ट जरुरी

वाराणसी- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना संक्रमण के हालात काफी चिंताजनक होते जा रहे है. यहाँ रोज औसतन डेढ़ हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, जो पिछले साल की अपेक्षा में कई गुना ज्यादा हैं. राजधानी लखनऊ के बाद यूपी सबसे ज्यादा हालात वाराणसी के ही खराब दिख रहे हैं. इन हालातों को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आदेश दिया है की काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में उन्हीं लोगों को दर्शन मिलेंगे, जिनकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव होगी. शर्त यह भी है कि रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए.

इसके साथ ही वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने देश और दुनिया के लोगों से अपील की है कि वह जब तक जरूरी ना हो तब तक वाराणसी ना आएं. खासतौर से अप्रैल में वाराणसी ना आने की अपील की गई है. ठहरने के लिए भी होटल और लॉज में अब नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी की जा रही है.

वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने भी नियमों का सख़्ती से पालन कराने का आदेश देते हुए लोगों से बेवजह न घूमने की अपील की है. कमिश्नर ने नए नियमो को लेकर मंदिर प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने के बाद मीडिया को इस बाबत जानकारी दी.

Share
अगला लेख → चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष लगाया बैन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *