मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP में आज से 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू,क्या होंगे नियम

UP में आज से 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू,क्या होंगे नियम

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात से ही इस कोरोना कर्फ्यू की शुरुआत हो जाएगी, जो सोमवार की सुबह 7 बजे समाप्त होगी. इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं.

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग अवनीाश अवस्थी की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों को निर्देश भेज दिए गए हैं. इसमें श्रमिकों को कार्यस्थल आने जाने की छूट रहेगी, शादियों में भी कुछ नियमों के पालन के अनिवर्यता के साथ छूट रहेगी. छात्रों को परीक्षा के दौरान आईडी कार्ड दिखाकर जाने की अनुमति रहेगी, बसें चलेंगीं. यही नहीं अंतिम संस्कार के दौरान 20 लोगों को जाने की अनुमति रहेगी.

प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं…

1- श्रमिकों को उनके कार्यस्थलों पर आवाजाही की अनुमति दी जाएगी.
2- शनिवार और रविवार को सभी शादियों को (बंद स्थानों के अंदर 50 व्यक्तियों के प्रतिबंध और खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के साथ) मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर के उपयोग और एसओपी के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ की अनुमति रहेगी.

3- सभी परीक्षाओं जैसे एनडीए आदि की अनुमति दी जाएगी और परीक्षार्थियों और उम्मीदवारों का आईडी कार्ड पास के तौर पर मान्य होगा.

4- सार्वजनिक परिवहन को विशेष रूप से राज्य परिवहन की बसों में 50% क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी जाएगी.

5- अंतिम संस्कार के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाएगी.

6- जिन उद्योगों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, उन्हें छोड़कर सभी खुलेंगे. खासतौर से फार्मा, सैनेटाइजर बनाने वाली और अन्य ऐसे उद्योग जो कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हैं, खुलेंगे.

Share
अगला लेख → आज यूपी में संपूर्ण लॉकडाउन,जरूरी सेवाओं को छोड़ सब कुछ बंद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *