मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : कानपुर में बड़े तंबाकू कारोबारी के दफ्तर में IT की छापेमारी

UP : कानपुर में बड़े तंबाकू कारोबारी के दफ्तर में IT की छापेमारी

प्रदेश के कानपुर में आयकर विभाग की टीम ने तंबाकू कंपनी बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया. के दफ्तर पर छापा मारा गया. जांच एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत कंपनी के 20 ठिकानों पर छापेमारी भी की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपना टर्नओवर 20 से 25 करोड़ दिखाया है, लेकिन असल में ये टर्नओवर 100-150 करोड़ के आसपास है. बताया जा रहा है कि छापेमारी 29 फरवरी को शुरू हुई थी. छापेमारी का यह दूसरा दिन है.

जांच एजेंसी ने दावा किया है कि कंपनी के मालिक केके मिश्रा की दिल्ली स्थित कोठी से 100 करोड़ से ज्यादा की कारें बरामद की गईं. 60 करोड़ से ज्यादा की लग्जरी कारें बरामद की गई हैं. इसमें 16 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम कारें, लेम्बोर्गिनी, फेरारी, मैकलेरन कारें शामिल हैं।

इस छापेमारी में 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही 5 करोड़ रुपए कैश जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। आयकर अफसरों ने बताया कि कंपनी कानपुर की टॉप गुटखा कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है। तंबाकू कंपनी 20-25 करोड़ का टर्नओवर दिखाती थी। जो असल में 100 से 150 करोड़ से ज्यादा होता है।

आपको बता दें कि नयागंज स्थित बंशीधर एक्सपोर्ट और बंशीधर टोबैको का विदेशों तक कारोबार फैला हुआ है।कंपनी का तंबाकू का बड़ा काम है।

Share
अगला लेख → बिना भेदभाव सुशासन का मॉडल ही रामराज्य है - योगी आदित्यनाथ

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *