मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार

यूपी सरकार ऑक्सीजन लेने बोकारो भेज रही है ट्रैन

यूपी सरकार ऑक्सीजन लेने बोकारो भेज रही है ट्रैन

लखनऊ- कोरोना संकट से निपटने के लिए सबसे ज्यादा अगर किसी की जरुरत है तो वो है ऑक्सीजन,इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऑक्सीजन लेने के लिए विशेष ट्रैन भेज रही है,लो फ्लोर रैक पर खाली ऑक्सीजन टैंकर को लोड कर रेल द्वारा इन्हे बोकारो भेजा जायेगा जश्स से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। रेलवे रात 10 बजे पहला रैक बोकारो भेजेगा। एक रैक में सात ऑक्सीजन टैंकर होंगे। लखनऊ से बोकारो की 805 किलोमीटर की दूरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस का खाली रैक 16 घंटे में पूरी करेगा।

लखनऊ सहित प्रदेश के बड़े शहरों में बढ़ रहे ऑक्सीजन के संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने झारखंड के बोकारो व जमशेदपुर और उड़ीसा के राउरकेला से मेडिकल ऑक्सीजन मंगाने की तैयारी की है। रेलवे ने ऑक्सीजन टैंकर के लिए सेना के पंजाब स्थित खंदारी कला, भटिंडा और यूपी के बबीना बेस से बीबीसीएम और एनबीडब्लूटी रैक को मंगवाया है। पहला रैक लखनऊ पहुंचा। जिसमें राज्य सरकार की ओर से आसपास के जिलों से खाली ऑक्सीजन टैंकरों को लाकर उनको चारबाग़ स्टेशन के कैब वे से सटी साइडिंग पर लोड किया गया।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीआरएम संजय त्रिपाठी सहित कई आला अधिकारी भी यहां मौजूद रहे। डीआरएम से बताया कि हर एक रैक में कम से कम सात ऑक्सीजन टैंकर लोड कर भेजे जाएंगे। हालांकि टैंकर की संख्या बढ़ने से रैक में इनकी संख्या भी बढ़ाकर आठ से 10 की जा सकती है। अभी तीन और रैक सेना से मांगे गए हैं। जो कि जल्द लखनऊ आ जाएंगे। हम पहला ऑक्सीजन एक्सप्रेस का रैक रात 10 बजे बोकारो को रवाना करेंगे। इनको रवाना करने से पहले लखनऊ से उतरेटिया तक ट्रायल किया जा रहा है।

जिससे उनको ले जाते समय कोई दिक्कत न हो। हम उम्मीद करते है कि बोकारो से लखनऊ आने में सड़क मार्ग से जो 32 से 36 घंटे का समय लगता है। वह रेलवे में 16 घंटे से भी कम लगेगा। खाली टैंकर को ले जाने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होती है। हल्के होने हवा के दबाव और रैक के ब्रेक सिस्टम को देखते हुए गति 50 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटा ही रखी जाएगी।

Share
अगला लेख → DGCI ने जायडस कैडिला की 'विराफिन' दवा के आपात इस्तेमाल को दी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *