मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देश में 24 घंटे में 3.11 लाख लोग हुए संक्रमित, 4 हजार से ज्यादा मौत

देश में 24 घंटे में 3.11 लाख लोग हुए संक्रमित, 4 हजार से ज्यादा मौत

नई दिल्ली- भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. मौत का आंकड़ा भी हर दिन चार हजार के करीब बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 311,170 नए कोरोना केस आए और 4077 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,62,437 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 55,344 एक्टिव केस कम हुए हैं.

15 मई तक देशभर में 18 करोड़ 22 लाख 20 हजार 164 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख 33 हजार 232 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.48 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 46 लाख 84 हजार 77
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 7 लाख 95 हजार 335
कुल एक्टिव केस- 36 लाख 18 हजार 458
कुल मौत- 2 लाख 70 हजार 284
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 15 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

Share
अगला लेख → बड़ी जनसंख्या वाले देश में कुछ महीनो में सभी का वैक्सीनेशन स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *