मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रधानमंत्री ने किया यास तूफान से प्रभावित राज्यों का दौरा,1000 करोड़ रुपये की राहत का एलान किया

प्रधानमंत्री ने किया यास तूफान से प्रभावित राज्यों का दौरा,1000 करोड़ रुपये की राहत का एलान किया

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चक्रवात ‘यास’ से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हुए नुकसान का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने राहत पैकेज की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, ओडिशा को तत्काल प्रभाव से 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. पश्चिम बंगाल और झारखंड को मिलाकर नुकसान के हिसाब से बाकी 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम राज्यों का दौरा करेगी. आकलन के आधार पर आगे की सहायता दी जाएगी. पीएम ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड को आश्वासन दिया कि केंद्र इस कठिन समय में राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगा. पीएम मोदी ने चक्रवात से जान गंवाने वाले परिवार को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की.

PM मोदी दिल्ली से रवाना होने के बाद पहले भुवनेश्वर गए, यहां उन्होंने समीक्षा बैठक की. बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

इसके बाद प्रधानमंत्री बालासोर और भद्रक के प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकल गए. यहां से पश्चिम बंगाल आए और समीक्षा बैठक की. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हिंगलगंज और सागर में समीक्षा बैठक करने के बाद, मैं कलाईकुंडा में पीएम मोदी से मिली और उन्हें पश्चिम बंगाल में चक्रवात के बाद की स्थिति से अवगत कराया

Share
अगला लेख → UP Board की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की बोर्ड परीक्षा जु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *