मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का प्रदेश भर में होगा भव्य आयोजन

UP : ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का प्रदेश भर में होगा भव्य आयोजन

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत 11 सितंबर से 30 अक्टूबर तक देश व प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और पूरे क्षेत्र में भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्रदेश के हर घर में उत्सव का माहौल बने। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को स्वतंत्रता आन्दोलन की प्रमुख घटनाओं एवं नायकों से परिचित कराया जाये

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर एक मुट्ठी मिट्टी एवं एक चुटकी कच्चा (चावल) एकत्रित किया जाना है। कार्यक्रम में युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, आंगनबाडी कार्यकत्री, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईके, स्काउट एवं गाइड, नागरिक सुरक्षा संगठन आदि का भी सहयोग किया जाय। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर और शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों में बड़े कलश में मिट्टी मिलाते समय उत्सव जैसा माहौल होना चाहिए। आयोजन में वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाए। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष बल दिया जाय।
मेरी माटी मेरा देश की कलश यात्रा का आयोजन, कलश यात्रा का प्रदेश भर में होगा भव्य आयोजन

Share
अगला लेख → IRCTC से इस आसान तरीके से करें ट्रेन की टिकट बुक

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *