मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अखिलेश यादव का बड़ा बयान,लगवाएंगे ‘भारत सरकार’ का टीका

अखिलेश यादव का बड़ा बयान,लगवाएंगे ‘भारत सरकार’ का टीका

लखनऊ- कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव बड़ा बयान सामने आया है,अब तक कोरोना के ठीके का विरोध कर रहे अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन लगवाने का एलान किया

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम सम्बोधन में कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा था की केंद्र सरकार अब सभी को वैक्सीन लगवायेगी इस सम्बोधन के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी का टीका बताकर कोरोना वैक्सीनेशन का विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि अब वे भारत सरकार का टीका लगवाएंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने पहले बीजेपी के टीके का विरोध किया था. लेकिन अब जब केंद्र सरकार ने जनाक्रोश को देखते हुए कोरोना के टीके को मुफ्त लगाने की घोषणा की है तो ऐसे में अब वे भी भारत सरकार का टीका लगवाएंगे.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा, “जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के मुफ्त लगने की घोषणा की. सरकार ने राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी. हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हैं. ‘भारत सरकार’ का टीका हम भी लगवाएंगे. टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं.”

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि ये बीजेपी की वैक्सीन है. जब उनकी सरकार आएगी तो वे खुद भी टीका लगवाएंगे और लोगों को भी मुफ्त में लगवाएंगे. उनके इस बयान के बाद बीजेपी लगातार उनपर हलवार भी रही. लेकिन अब अखिलेश यादव ने लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की है और खुद भी टीका लगवाने की बात भी कही है.

Share
अगला लेख → राजधानी लखनऊ सहित सभी 75 जिलों से हटाया गया कोरोना कर्फ्यू, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *