मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी ने किया गोरखनाथ में दर्शन पूजन

मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी ने किया गोरखनाथ में दर्शन पूजन

गोरखपुर- भोजपुरी स्पिकिंग यूनीयन,मरिसश की चेयरमैन एवं मरिसश के पूर्व उप प्रधानमंत्री हरीश बूधु की पत्नी डा.सरिता बूधु जी ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व गोरखनाथ मंदिर में मंदिर के द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, योगी सोमनाथ, विनय गौतम, दिव्य कुमार सिंह ने स्वागत अभिनन्दन किया ।

डा. सरिता बूधु भोजपुरी एसोसिशयन ऑफ़ इंडिया ‘भाई’के कार्याक्रम में गोरखपुर आईं हैं। संगीत नाटक एकेडमी उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश श्रीवास्तव ,शिवेंद्र पाण्डेय, अंजना लाल श्रीवास्तव उनके साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा. सरिता बूधु ने कहा कि जब भी गोरखपुर आने का अवसर मिला है तब वे गोरखनाथ मंदिर आती हैं। गोरखनाथ जी का दर्शन कर उन्हें बहुत ऊर्जा मिली है। उन्हें आनन्द की अनुभूति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2017 में योगी आदित्यनाथ जी का आगमन मरिसश में हुआ था तो उन्हें ही स्वागत की जिम्मेदारी मिली थी और उसे बखूबी निभाया था। योगी जी ने उन्हें भोजपुरी साहित्य भी उपलब्ध कराया था।
उन्होंने मंदिर कार्यालय के प्रति धन्यवाद दिया।

Share
अगला लेख → मथुरा जिला कोर्ट का निर्णय शाही ईदगाह का होगा सर्वे

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *