मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गांधी शांति पुरस्कार सम्मान में मिलने वाली धनराशि नहीं लेगा गीता प्रेस

गांधी शांति पुरस्कार सम्मान में मिलने वाली धनराशि नहीं लेगा गीता प्रेस

गोरखपुर -विश्व विख्यात गीता प्रेस को मिलेगा 2021 का गांधी शांति पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली निर्णायक मंडल ने लिया फैसला सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया

2021 गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस गोरखपुर को प्रदान किया जाएगा एक आधिकारिक बयान के अनुसार गांधीवादी तरीकों से सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए गीता प्रेस को यह पुरस्कार दिया जाएगा सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से गीता प्रेस गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गीता प्रेस को उसकी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना संस्थान के सामुदायिक सेवा में किए गए कार्य को पहचान देना है गांधी शांति पुरस्कार 2021 मानवता के सामूहिक उत्थान में योगदान देने में गीता प्रेस के महत्वपूर्ण और अद्वितीय योगदान को मान्यता देता है जो सच्चे अर्थों में गांधीवादी जीवन का प्रतीक है गांधी शांति पुरस्कार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 1995 में स्थापित 1 वर्ष यह पुरस्कार है पुरस्कार में 1करोड़ रुपये प्रशस्ति पत्र एक पट्टीका और एक पारंपरिक हस्तकला हथकरघा वस्तु प्रदान की जाती है.

वही इस पुरष्कार को लेकर राजनीती भी शुरू हो गयी है,गीता प्रेस पर कांग्रेस के ट्वीट के बाद उठे विवाद पर बोलते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि गीता प्रेस पर टिप्पणी करने वाले लोग पहले आकर गीता प्रेस को जाने और समझे उसके बाद वह टिप्पणी करें। इसके पहले भी गीता प्रेस को लेकर कांग्रेस द्वारा कई बार कमेंट किया गया है और गीता प्रेस के बंद होने की अफवाहें भी उड़ाई गई, कांग्रेस जाति की राजनीति में परिपक्व है। रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता पाकिस्तानी है यह खास समाज को लुभाने के लिए खेल खेला जा रहा है। इनके शब्दों में जहर भरा है। रवि किशन ने कहा कि जयराम रमेश से आग्रह है कि वह गीता प्रेस को छोड़ दें क्योंकि गीताप्रेस किसी विवाद में नहीं रहता है। रवि किशन ने कहा कि वह उन सभी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं जो गीता प्रेस का विरोध कर रहे है। वह उनको खुद एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे और गीता प्रेस घुमाएंगे।

Share
अगला लेख → गर्मी और लू से आमजन परेशान,मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *