मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड फिर चर्चा में, जेल से 20 साल बाद बाहर आएगा पूर्वांचल का ये बाहुबली नेता

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड फिर चर्चा में, जेल से 20 साल बाद बाहर आएगा पूर्वांचल का ये बाहुबली नेता

Madhumita Shukla Murder Case : 20 साल बाद मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है. इस हत्याकांड में दोषी बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई का आदेश दिया गया है. पति-पत्नी गोरखपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। दोनों आज जेल से बाहर आ सकते हैं. गुरुवार रात जेल प्रशासन एवं सुधार विभाग ने रिहाई आदेश जारी कर बताया कि करीब 20 साल पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पेपरमिल कॉलोनी में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या कर दी गई थी. मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई. इसमें पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को दोषी ठहराया गया था.

वहीं, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश और पत्र जारी किया. उन्होंने रिहाई आदेश पर हैरानी जताते हुए कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई कर रहा है. तब तक रिहाई रोकी जाए. दरअसल, निधि ने मधुमिता हत्याकांड का यह केस कोर्ट तक लड़ा और अमरमणि को सजा दिलाई. दरअसल निधि ने मधुमिता हत्याकांड का केस कोर्ट तक लड़ा था और अमरमणि को सजा दिलाई थी.

ये है पूरा मामला

दरअसल कोर्ट ने जेल में अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया था. इसके बाद अमरमणि और उनकी पत्नी ने कोर्ट में दया याचिका दायर की. इसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया, लेकिन इसमें देरी हुई और अमरमणि ने अवमानना का केस दायर कर दिया. इसके बाद सरकार ने दोनों को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया. अमरमणि और उनकी पत्नी पिछले 20 साल एक महीने और 19 दिन से जेल में थे. अब दोनों बाहर आएंगे.

Share This
अगला लेख → ODI World Cup 2023 Tickets : आज से शुरू हुई वर्ल्ड कप के लिए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun