मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

Sawan Purnima 2023 Upay : सावन पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, घर लाएंगे ये चीजें तो बन जाएंगे मालामाल

Sawan Purnima 2023 Upay : सावन पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, घर लाएंगे ये चीजें तो बन जाएंगे मालामाल

Sawan Purnima 2023 Upay : पूर्णिमा तिथि का वैसे तो अपना विशेष महत्व होता है, लेकिन सावन माह की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है। दरअसल, इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. हालांकि, इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है, क्योंकि सावन पूर्णिमा का दिन भद्रा के साये में पड़ता है. ऐसे में विशेषज्ञ कह रहे हैं कि रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त की बजाय 31 अगस्त को मनाना बेहतर रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन शनि और बृहस्पति वक्री रहेंगे। इसके अलावा इस दिन बुधादित्य और रवि योग का भी विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ चीजें घर में लाने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा के दिन घर में कौन सी चीजें लाना शुभ होता है।

नारियल
शास्त्रों में नारियल को श्रीफल कहा गया है। माँ लक्ष्मी का वास होता है. इस प्रकार सावन पूर्णिमा के दिन घर में नारियल लाने से मां लक्ष्मी सदैव मेहरबान रहती हैं। साथ ही घर में कभी गरीबी नहीं आती.

सोना और चांदी
सोना और चांदी शुभ धातु माने जाते हैं। घर में सोना-चांदी का होना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सावन पूर्णिमा का दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा।

कपड़े
सावन पूर्णिमा के दिन कपड़े खरीदना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति सावन पूर्णिमा के दिन अपनी बहन-बेटियों को उपहार देता है, उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

Share
अगला लेख → हाई ब्लड प्रेशर को करना चाहते है कंट्रोल तो इन चीजों को डाइट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *