मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ: शिक्षक दिवस पर टीचरों को बांटे जाएंगे टैबलेट

लखनऊ: शिक्षक दिवस पर टीचरों को बांटे जाएंगे टैबलेट

योगी सरकार प्रदेश के 18,381 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार करने जा रही है। इन स्कूलों में ग्राफ और चित्रों के माध्यम से रोचक तरीके से पाठ पढ़ाया जाएगा। 2,09863 शिक्षकों को टैबलेट भी उपलब्ध कराये जायेंगे. बताया जा रहा है कि हर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर एक सूचना-संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब भी स्थापित की जा रही है। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के मौके पर आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

माना जा रहा है कि योगी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को मुफ्त टैबलेट मुहैया कराना चाहती है. ये मुफ्त टैबलेट स्मार्टफोन के अलावा दिए जाएंगे। कुछ दिन पहले योगी कैबिनेट ने स्मार्ट फोन बांटने के फैसले को मंजूरी दी थी. इसके लिए 25 लाख मोबाइल फोन खरीदे जा रहे हैं. दरअसल, जनवरी तक लोकसभा चुनाव से जुड़ी आचार संहिता लग सकती है. इस तरह क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है.

Share
अगला लेख → SamvaadLive Updates : पीएम मोदी के शासन में भारत को मिली राॅ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *