मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

G-20 समिट के चलते 7 से 10 सितंबर तक दिल्ली के लिए सीमित रहेगा बसों का संचालन

G-20 समिट के चलते 7 से 10 सितंबर तक दिल्ली के लिए सीमित रहेगा बसों का संचालन

दिल्ली में आयोजित होने जा रही जी-20 समिट के चलते 07 सितंबर से 10 सितंबर तक तक दिल्ली के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन एवं प्रवेश पर प्रतिबन्ध के कारण सामान्य यातायात प्रभावित होगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने विभिन्न मार्गों से दिल्ली की ओर संचालन सीमित रखने का निर्णय किया है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबन्धक गाजियाबाद की ओर से सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक खुर्जा, बुलन्दशहर, सिकंदराबाद, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद, कौशाम्बी, गाजियाबाद, आनन्द विहार और कश्मीरी गेट दिल्ली को पत्र लिखा है।

पुलिस और जिला प्रशासन की एडवाइजरी का करें पालन

पत्र में कहा गया है की इस दौरान विशेष रूप से लोनी बॉर्डर व दिल्ली कश्मीरी गेट की ओर आने व जाने वाली सेवाओं पर प्रभाव पड़ना सम्भावित है। ऐसे में सभी को निर्देशित किया जाता है कि विभिन्न मार्गो से दिल्ली की ओर संचालन सीमित रखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन व पुलिस के सम्पर्क में रहें एवं समय-समय पर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों के द्वारा जारी एडवाईजरी का अनुश्रवण करते रहें, जिससे सामान्य यातायात प्रभावित न हो एवं परिवहन निगम की बसों का संचालन प्रभावी रूप से चलता रहे। ये भी कहा गया है की इस सम्बन्ध में काउन्सलिंग के माध्यम से एवं नोटिस बोर्ड के माध्यम से अपने चालकों और परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए जाएं।

Share
अगला लेख → UP : विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया अपने ऊपर तेजाब डालने का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *