मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पितृ पक्ष में ब्राह्मण भोजन कराने का जाने कुछ जरूरी नियम , ये रहा सही तरीका

पितृ पक्ष में ब्राह्मण भोजन कराने का जाने कुछ जरूरी नियम , ये रहा सही तरीका

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या के बीच इन 15 दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि किए जाते हैं। यह समय पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का है। श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। बिना ब्राह्मण भोज के श्राद्ध का पूरा फल नहीं मिलता है। ऐसा माना जाता है कि श्राद्ध के दौरान ब्राह्मण को दिया गया भोजन सीधे पितरों को मिलता है। इसके साथ ही गाय, कुत्ते और कौवों को भी खाना खिलाना बहुत जरूरी है।

श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन कराने के नियम

– पितृपक्ष में धर्म-कर्म का पालन करने वाले सदाचारी ब्राह्मणों को भोजन कराने का कथन है। आप अन्य लोगों को भी आमंत्रित कर सकते हैं, लेकिन आप जितने ब्राह्मणों के साथ भोज करना चाहते हैं, उनकी संख्या धर्म का पालन करने वाले ब्राह्मण होने चाहिए।

– ब्राह्मणों को बहुत सम्मानपूर्वक भोजन के लिए आमंत्रित करें और ऐसे ब्राह्मण को भोजन के लिए आमंत्रित करना बेहतर होगा जो उस दिन किसी अन्य श्राद्ध में भोजन नहीं करने वाला हो।

– श्राद्ध का भोजन पूरी शुद्धता और पवित्रता से बनाएं। इस दिन उन चीजों को प्रमुखता से रखें जो मृतक को पसंद थीं। पितरों की रुचि के अनुसार भोजन बनाकर ब्राह्मण को खिलाने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है।

– पितृपक्ष में पितरों के लिए किया जाने वाला श्राद्ध हमेशा दोपहर के समय किया जाता है इसलिए दोपहर के समय ब्राह्मणों को भोजन के लिए आमंत्रित करें। शाम के समय श्राद्ध का भोजन न करें।

Share This
अगला लेख → कम उम्र में बाल हो गए सफेद , ये बीज का सेवक करने से हो जाएगे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun