मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली मे पटाखें जलाने पर लगा बैन, स्टोर करने और बेचने पर भी रोक

दिल्ली मे पटाखें जलाने पर लगा बैन, स्टोर करने और बेचने पर भी रोक

दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी में पटाखे जलाने, बनाने, बेचने और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है. दिल्ली सरकार का कहना है कि आने वाले ठंड के मौसम में प्रदूषण को रोकने के लिए ऐसा किया गया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा. पटाखे बेचने की इजाजत नहीं होगी. भंडारण भी प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर में प्रतिबंध लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे. जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आतिशबाजी करने वालों दी जाएगी सजा

मालूम हो कि पिछले साल दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि शहर में दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर 6 महीने तक की जेल और 200 रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत 5,000 रुपये तक का जुर्माना और 3 साल की जेल होगी।

Share
अगला लेख → IND VS PAK : इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल राहुल की धमाकेदार वा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *