
आज इन सभी खबरों पर रहेगी देश और दुनिया की नजर…
1.नोएडा में आज UP इंटरनेशनल ट्रेड शो का राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन,CM योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।
2.दिल्ली- महिला आरक्षण बिल आज राज़्यसभा में पेश किया जायेगा ।
3.लखनऊ-DCM ब्रजेश पाठक आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे,कोरबा में जनसभा को करेंगे संबोधित ।
4.लखनऊ- CM योगी के क़ाफ़िले की गाड़ी गड्ढे में धँसने के बाद हरकत में अधिकारी,बैठक पर बैठक जारी,समय बतायेगा कि ये बैठकें जनता को कितनी राहत देती हैं ।
5.लखनऊ- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज जौनपुर में संगठन की बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।
6.दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह आनंद विहार स्टेशन पर कुली जनों से मुलाक़ात वार्ता की ।



