मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन ये उपाय ,सभी कष्ट हो जाएगें दूर

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन ये उपाय ,सभी कष्ट हो जाएगें दूर

आज शुक्रवार का दिन है. हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान शुक्र को भी समर्पित है। धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन विशेष माना जाता है। मान्यता के अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से करियर में उन्नति और धन की प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन किए गए उपाय धन, प्रेम और विलासिता के स्वामी शुक्र की कृपा भी प्रदान करते हैं।

शुक्रवार के दिन करे ये उपाय

1.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें। कमल का फूल देवी लक्ष्मी को प्रिय है। यदि संभव हो तो उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।

2.इस दिन पूजा के दौरान सफेद वस्त्र पहनें और देवी लक्ष्मी को चावल और मखाने की खीर का भोग लगाएं।

3.शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा आदि चढ़ाना बहुत लाभकारी होता है। इससे जातक की आय में वृद्धि होती है और धन प्राप्ति के नए रास्ते बनते हैं।

4.शुक्रवार के दिन सुबह-सुबह घर की साफ-सफाई करें। घर में कूड़ा-कचरा जमा न होने दें। सुबह: कल स्नान करने के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर गंगा जल छिड़कें और दरवाजे पर शुभ-लाभ लिखकर स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और जातक के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

5. शाम के समय अपने घर के सामने अंधेरा न रखें। अगर संभव हो तो घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती और सकारात्मक ऊर्जा का बास होता है।

6.यूं तो हर दिन गाय को रोटी खिलानी चाहिए लेकिन शुक्रवार की सुबह ऐसा करने से मां लक्ष्मी और सभी देवी-देवताओं की कृपा होती है और घर में कभी भी पनीर की कमी नहीं होती है।

Share
अगला लेख → UP: माफिया अशरफ का गुर्गा अतिन जफर को पुलिस नें प्रयागराज से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *