Crime

UP: माफिया अशरफ का गुर्गा अतिन जफर को पुलिस नें प्रयागराज से किया गिरफ्तार

Bareilly : अशरफ के गुर्गे आतिन जफर को प्रयागराज से बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रयागराज के ही खुल्दाबाद का निवासी है। देर रात आरोपित को पुलिस बरेली लेकर पहुंची।घटनाक्रम माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के जिला जेल बंद रहने के दौरान लोगों की अवैध तरीके से मुलाकात कराने से जुड़ा है। सात मार्च 2023 को बिथरी चैनपुर पुलिस ने मामले में अशरफ के साथ उसके साले सद्दाम, गुर्गे लल्लागद्दी, जेल के सिपाही दयाराम उर्फ नन्हें, शिव हरि अवस्थी, जेल के अधिकारी-कर्मचारी व अशरफ के अज्ञात साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी थी

अशरफ का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया जिसके बाद एफआईआर में आरोपी का नाम भी बढ़ाया गया. उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था. इसी बीच उस इनपुट पर बरेली पुलिस ने प्रयागराज में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में एक लाख का इनामी सद्दाम और बमबाज गुड्डु मुस्लिम अभी भी फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button