मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Mirzapur News : अस्पताल ने किया मुर्दे का इलाज,परिवार ने किया हंगामा

Mirzapur News : अस्पताल ने किया मुर्दे का इलाज,परिवार ने किया हंगामा

मिर्ज़ापुर नगर के नटवा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में मुर्दे का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है , मृतक मोनू को बेहतर इलाज के लिए पापुलर हॉस्पिटल वाराणसी रेफर कर रहे थे एम्बुलेंस पहुंची तो चालक ने बताया कि यह तो पहले ही मर चुके हैं इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई ।

मिर्ज़ापुर नगर कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवा में स्थित पापुलर हॉस्पिटल अपनी करगुजारियों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहा है अक्सर यहां मरीज के परिजन और डॉक्टर के बीच विवाद की खबरें आती रहती हैं परंतु कल तो गजब ही हो गया जब एक व्यक्ति जिसका की इलाज अस्पताल में किया जा रहा था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी उसके बावजूद भी उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित अपनी मुख्य शाखा पॉपुलर हॉस्पिटल को रेफर कर रहे थे , परिजनों ने बताया कि जब अपने लड़के को लेकर यहां पहुंचे तो वह बिल्कुल ठीक था और डॉक्टर से उसने बात भी की परंतु शाम होते-होते डॉक्टर ने कहा कि इसकी हालत गंभीर हो रही है और इसे बेहतर इलाज के लिए हमारे मुख्य शाखा वाराणसी भेजना पड़ेगा जिस पर परिजनों ने एतराज किया फिर भी डॉक्टर के दबाव के आगे उनकी एक न चली और अपने बेटे को बचाने के लिए उन्होंने एंबुलेंस बुला ली परंतु एंबुलेंस चालक ने जब मरीज को हाथ लगाया तो कहा कि यह तो पहले से मर चुके हैं और डॉक्टर झूठ-मूठ का नाटक कर रहे हैं ।

इसकी खबर लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए और वहां पर जमकर हंगामा किया हंगामा की खबर के बाद क्षेत्राधिकार नगर मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की उन्होंने कहा कि पंचायत नामा भरा जा रहा है परिजन अगर तहरीर देते हैं तो उसे पर जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी

वही मामले में परिजन जो की घोरावल सोनभद्र से अपने बेटे को इलाज के लिए लेकर यहां आए हुए थे डॉक्टर के इस रवैया से परेशान दिखे और उन्होंने साफ-साफ आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से ही उसके बेटे की जान गई है ज्ञात हो की 2 वर्ष पूर्व ही मोनू यादव की शादी हुई थी ।

Share
अगला लेख → Shajahanpur : अचानक सड़क धंसने से पलटा मिट्टी से भरा ओवरलोडे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *