मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

Lucknow : बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Lucknow : बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ के बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास में विधायक के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।हजरतगंज स्थित विधायक निवास में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट नंबर 804 में रविवार देर रात उनके मीडिया सेल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा।

अभी तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।पुलिस के मुताबिक बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Share
अगला लेख → SamvaadLive Updates: कानून व्यवस्था को लेकर आज होगी समीक्षा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *