मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन की देखभाल करेगी प्राइवेट कम्पनी !

प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन की देखभाल करेगी प्राइवेट कम्पनी !

कानपूर – उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन की देखरेख की जिम्मेदारी अब निजी हाथों में होगी।

रेलवे ने देश के चुनिंदा स्टेशनों की व्यवस्था निजी हाथों में देने की कवायद शुरू कर दी है। इस स्टेशनों की लिस्ट में प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल भी शामिल हैं।

रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे के ग्वालियर व देश के अन्य तीन स्टेशन नागपुर, अमृतसर और साबरमती स्टेशनों को इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीडीसी) के माध्यम से निजी हाथों में सौंपने की कवायद शुरू कर दी। इन स्टेशनों की देखरेख के लिए निजी क्षेत्र की कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

माना जा रहा है की अगले चरण में प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल को भी रेलवे की ही इकाई के माध्यम से निजी हाथों में दिया जा सकता है। व्यवस्था देखरेख के लिए स्टेशनों को लेने वाली कंपनी मोटी रकम देगी। दो साल पहले प्रयागराज जंक्शन को 150 करोड़ और कानपुर सेंट्रल को 200 करोड़ में 40 साल के लिए निजी हाथों में सौंपने की योजना है।

स्टेशनों को लेने के लिए आधार राशि के ऊपर कंपनियां बोली लगाएंगी। बोली में जो अधिक राशि देगा उसको स्टेशन के देखरेख की जिम्मेदारी दी जाएगी। स्टेशन की व्यवस्था और विकास की जिम्मेदारी कंपनी के पास होगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों स्टेशनों पर फैसला रेलवे बोर्ड करेगा।

Share
अगला लेख → अच्छी खबर - शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अब समय से मिलेगा मान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *