मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश कौन थे महाशय मसुरियादीन पासी? आजादी के लिए काटी 9 साल जेल, CM योगी ने दिलाई याद

Lucknow : अपार्टमेंट में मल्टीलेवल पार्किंग की धंसी जमीन , मलबे में दबे सैकड़ों मजदूर , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Lucknow : अपार्टमेंट में मल्टीलेवल पार्किंग की धंसी जमीन , मलबे में दबे सैकड़ों मजदूर , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है. यहां एक अपार्टमेंट में मल्टीलेवल पार्किंग का काम चल रहा था। तभी अचानक जमीन ढह गई और कई मजदूर नीचे गिर गए और मिट्टी के मलबे में दब गए. मलबे में दबे मजदूरों को बचाने का काम जारी है. पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मजदूरों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर मिशन चलाया जा रहा है. मलबे से 14 मजदूरों को बाहर निकाला गया है. वहीं इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात करीब 12 बजे हुआ. भूस्खलन के कारण इलाके में बनी मजदूरों की झोपड़ियां मलबे में दब गईं. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. इस दौरान एक मजदूर की दो महीने की बेटी समेत दो लोगों की मौत हो गई है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.

Share
अगला लेख → साल की सबसें बड़ी सेल, जाने कितना मिलेगा Amazon और Flipkart …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *