मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई से प्रवासी मज़दूरों की मदद के लिए आगे आये, घर जाने का किया इंतज़ाम

अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई से प्रवासी मज़दूरों की मदद के लिए आगे आये, घर जाने का किया इंतज़ाम

मुंबई – लॉकडाउन के समय अपने घरो से बाहर रहकर रोज़ी रोटी कमाने वाले मजदूरों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है वे सभी अपने घरो को जाने के लिए मजबूर है लेकिन उनकी घर वापसी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है इस आपदा की घड़ी में अभिनेता सोनू सूद सामने आये है

प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए एक्टर सोनू सूद ने महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकारों से अनुमति प्राप्त करने के बाद उन्होंने इस वक्त कोरोना महामारी के बीच फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए खुद बसों का इंतजाम किया. इतना ही नहीं मजदूरों को विदा करने भी सूद पहुंचे. सोनू ने परिवहन व्यवस्था के लिए कई बसों का आयोजन किया है. ये बसें सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे से कर्नाटक के गुलबर्गा के लिए रवाना हुईं.

अभिनेता मजदूरों को अलविदा कहने के लिए बस टर्मिनल भी गए हुए थे. इस बारे में सोनू ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि वर्तमान समय में जब हम सभी इस वैश्विक स्वास्थ्य आपदा का सामना कर रहे हैं, प्रत्येक भारतीय अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ रहना चाहता है. मैंने महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकारों से इन प्रवासियों की घर वापसी में मदद करने के लिए लगभग दस बसों की आधिकारिक अनुमति ली है.”

Share
अगला लेख → मैदान पर लौटेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *