Bollywood NewsMovie

कैटरीना कैफ के सबसें ज्यादा फॉलोअर्स , मार्क जुकरबर्ग को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के देश में लाखों फैंस हैं, लेकिन आप शायद यकीन नहीं करेंगे कि उनकी दीवानगी पूरी दुनिया में एक मिसाल बन गई है। क्योंकि अब फॉलोअर्स के मामले में कैटरीना कैफ दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। उनके व्हाट्सएप चैनल ने फॉलोअर्स के मामले में मार्क जुकरबर्ग और बैड बन्नी को भी पछाड़ दिया है।

चैनल की शुरुआत 13 सितंबर को हुई थी

कैटरीना ने कुछ ही दिनों में व्हाट्सएप चैनल पर यह रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने 13 सितंबर 2023 को चैनल शुरू किया था और अब कुछ ही दिनों में 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अभिनेत्री इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। यह उपलब्धि और भी प्रभावशाली है क्योंकि उन्होंने व्हाट्सएप की मूल मेटा कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग और अमेरिकी गायक और रैपर बैड बन्नी जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को पीछे फॉलोअर्स को पीछे छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button