मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

World Egg Day : एक दिन में कितने अंडे खानें चाहिए? जानें खानें का सही समय

World Egg Day : एक दिन में कितने अंडे खानें चाहिए? जानें खानें का सही समय

विश्व अंडा दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। इस साल यह 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. यह दिन अंडे के पोषण और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। अंडा एक पौष्टिक भोजन है जो प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत है। अंडे में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर को प्रोटीन बनाने के लिए आवश्यक होते हैं। अंडे में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी12 और कोलीन भी होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं।

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?

एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में दो से तीन अंडे का सेवन करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक अंडे में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए एक दिन में दो से तीन अंडे खाने से शरीर को लगभग 14 से 21 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह मात्रा एक स्वस्थ व्यक्ति की दैनिक प्रोटीन आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। जिन लोगों को अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है (जैसे एथलीट या जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं) उन्हें दिन में चार से पांच अंडे का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें अपनी प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

अंडा किस समय खाना चाहिए?

स्वास्थ्य और फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार अंडे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह है। अंडे में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और भूख को कम करते हैं। सुबह नाश्ते में अंडे खाने से आप पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं और अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच सकते हैं। इसके अलावा व्यायाम के तुरंत बाद अंडे भी खाये जा सकते हैं।

Share
अगला लेख → बीपी लो से है परेशान, अपनाए ये घरेलू उपाय मिलेगा तुरंत आराम

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *