मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

नवरात्री में ऐसे सपनो कें आनें से होता है बड़ा लाभ , जाने क्या है संकेत

नवरात्री में ऐसे सपनो कें आनें से होता है बड़ा लाभ , जाने क्या है संकेत

धर्म शास्त्रों में रात के समय देखे गए सपनों को बहुत महत्व दिया गया है। सपनों से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों पर पूरा स्वप्न शास्त्र लिखा गया है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि किस समय कौन से सपने दिखाई देते हैं और उनका जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत महत्व है। शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में अगर कुछ खास सपने आएं तो यह महत्वपूर्ण संकेत देते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में देखे गए इन सपनों का मतलब

शुभ संकेत देने वाले ये सपने

सपने में श्रृंगार का सामान देखना : अगर आप सपने में अपनी मां को चढ़ाया हुआ श्रृंगार का सामान देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। सपने में चूड़ियाँ, सिन्दूर या लाल चुनरी जैसी चीजें देखना इस बात का संकेत देता है कि आपकी शादी होने वाली है और अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

सपने में हाथी देखना: नवरात्रि के दौरान सपने में हाथी या गजराज का दिखना या हाथी पर सवार मां दुर्गा का दिखना इस बात का संकेत है कि आपको कोई बड़ा पद, प्रतिष्ठा और सफलता मिल सकती है।

सपने में मां दुर्गा को देखना: अगर आपको सपने में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। यह सपना बताता है कि मां दुर्गा आप पर मेहरबान हैं। सचमुच, मां दुर्गा की आप पर कृपा है और आपको हर कष्ट से मुक्ति मिलेगी। इससे जीवन में हर खुशी मिलेगी।

सपने में माँ दुर्गा को शेर पर सवार देखना: यदि आप सपने में माँ दुर्गा को शेर पर सवार होते हुए देखते हैं तो यह आपके जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत का संकेत देता है। ऐसा सपना इस बात का संकेत देता है कि जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है और सुखद बदलाव आने वाला है। ऐसे सपने से जातक को अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

Share
अगला लेख → बार बार छींक आनें से है परेशान, अपनाए ये घरेलू उपाय जल्द मिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *