मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

लखनऊ में जज का गला दबाकर हत्या करनें की कोशिश , अदर्ली नें बचाई जान

लखनऊ में जज का गला दबाकर हत्या करनें की कोशिश , अदर्ली नें बचाई जान

राजधानी में रईसजादों के हौंसले बुलंद हैं. हजरतगंज के बटलर पैलेस रोड पर मंगलवार देर शाम लखनऊ में तैनात एडीजे पर कार सवार ने हमला कर दिया। दबंग उससे टकराकर रुक गए और हाथापाई होने लगी। सरेराह उसे कार से खींचकर उसका गला घोंटने की कोशिश की गई। अर्दली ने किसी तरह उन्हें बचाया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया. पीड़िता ने बुधवार को हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

डालीबाग निवासी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आशुतोष कुमार सिंह ने तहरीर में कहा कि मंगलवार की रात 7:40 बजे वह अपनी कार से जा रहे थे। नेहा त्रिपाठी अपनी कार से बटलर पैलेस वाली रोड स्थित सैलून पहुंची थीं। तभी पीछे से तेज गति से एक कार (यूपी 32 एनडब्ल्यू 1748) बायीं ओर से टकराकर ओवरटेक कर रुक गई।

जिसके बाद दबंग कार सवार ने उनका कालर पकड़कर गाली-गलौज करते हुए गाड़ी से नीचे उतारा। यही नहीं जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। घटना के वक्त गाड़ी में अर्दली गौरव वर्मा भी बैठा था, जिसने उससे किसी तरह जज की जान बचाई। इसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए फरार हो गया।

बुधवार शाम पीड़ित आशुतोष कुमार सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। टक्कर के बाद मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़ित ने तहरीर में कार का नंबर दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है. जांच में पता चला कि कार का नंबर बलेनो है, जो गुलनार खान निवासी डालीगंज के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Share
अगला लेख → UP News : श्री अन्न महोत्सव का आयोजन करेगी योगी सरकार , किसा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *