मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

UP News : श्री अन्न महोत्सव का आयोजन करेगी योगी सरकार , किसान होगें सम्मानित

UP News : श्री अन्न महोत्सव का आयोजन करेगी योगी सरकार , किसान होगें सम्मानित

यूपी की योगी सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए ‘श्री अन्य महोत्सव’ का आयोजन करने जा रही है. इसके साथ ही सरकार राज्य स्तरीय मोटा अनाज कार्यशालाएं भी आयोजित करेगी. लखनऊ में होने वाले इस महोत्सव में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए अच्छा काम करने वाले प्रदेश के किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.

बता दें कि मंडल के मुताबिक इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के किसान शामिल होंगे. श्री अन्न महोत्सव के पहले दिन प्रदेश के छह मंडलों के किसान किसान कार्यक्रम में भाग लेंगे। जबकि दूसरे दिन पांच मंडलों के किसान लखनऊ पहुंचेंगे. इसके बाद कार्यक्रम के आखिरी दिन यानी तीसरे दिन सात मंडलों के किसान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. श्री अन्न महोत्सव के पहले दिन लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, आज़मगढ़ और देवीपाटन मंडल के किसान भाग लेंगे। जबकि दूसरे दिन (28 अक्टूबर) को कार्यक्रम में सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और मुरादाबाद मंडल के किसान भाग लेंगे. कार्यक्रम के आखिरी दिन फूड फेस्टिवल में भाग लेने के लिए गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज और मीरजापुर मंडल के किसान लखनऊ में होंगे. बता दें कि तीन दिनों तक चलने वाले श्री अन्न महोत्सव में मोटे अनाज से बने करीब 40 फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे.0

Share This
अगला लेख → डैंड्रफ की समस्या से है परेशान ? अपनाए ये घरेलू उपाये ,मिलेग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun