मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया , नही करेगा जवाबी कार्यवाई

कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया , नही करेगा जवाबी कार्यवाई

कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं. कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने घोषणा की कि वह स्थानीय समयानुसार गुरुवार (19 अक्टूबर) को राजनयिकों को बुलाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा.

दरअसल, कनाडाई विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया का मतलब भारतीय राजनयिकों को भी देश छोड़ने का आदेश देना था। विदेश मंत्री जोली ने कहा कि भारत ने राजनयिकों को शुक्रवार तक देश छोड़ने का आदेश दिया है. उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका राजनयिक पद रद्द कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत का यह कदम अनुचित है और राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का स्पष्ट उल्लंघन है।

कनाडा भारतीय राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए नहीं कहेगा

विदेश मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘भारत की कार्रवाई के कारण अपने राजनयिकों की सुरक्षा को देखते हुए हमने भारत से अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम राजनयिक छूट के लिए बनाए गए नियमों को तोड़ेंगे तो दुनिया में कोई भी राजनयिक सुरक्षित नहीं रहेगा. इस वजह से हम भारत की कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने जा रहे हैं.’ भारत छोड़ने वाले 41 राजनयिकों के साथ 42 लोग भी हैं जो उनके परिवार के सदस्य हैं।

Share
अगला लेख → Lucknow News : फर्जी दस्तावेज लगाकर बना सिपाही , दर्ज हुई एफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *