मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां

Maharashtra : ट्रेनिंग सेशन के बीच में क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट , दो लोग हुए घायल

Maharashtra : ट्रेनिंग सेशन के बीच में क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट  , दो लोग हुए घायल

महाराष्ट्र के पुणे में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक सवार थे. दोनों सुरक्षित हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रेड बर्ड एकेडमी टेक्नाई के एक विमान को पुणे के बारामती एयरफील्ड के पास आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

डीजीसीए ने एक बयान में कहा, “रेड बर्ड एकेडमी टेक्नाई के एक विमान को एक साइट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह साइट बारामती एयरफील्ड से 2 मील उत्तर में है। प्रशिक्षक और प्रशिक्षु दोनों सुरक्षित हैं। आगे की जांच जारी है।”

अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण विमान महाराष्ट्र के पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एनडीटीवी के मुताबिक, पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।”

Share
अगला लेख → Israel Hamas war : वेस्ट बैंक की मस्जिद पर इजरायली सेना ने क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *