मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

घट सकती है आपकी EMI ,रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.4% घटाकर 4 फीसदी किया

घट सकती है आपकी EMI ,रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.4% घटाकर 4 फीसदी किया

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिदांस दास ने आज प्रेस वार्ता करके कुछ जरुरी बाते बताई। उन्होंने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने अपनी तीन दिन की बैठक में रेपो रेट में कटौती का फैसला किया है. ये कटौती 0.4 फीसदी की होगी और इस तरह रेपो रेट घटकर 4 फीसदी पर आ गया है जो कि पहले 4.4 फीसदी था.

एमपीसी की बैठक 3 से 5 जून को होनी थी लेकिन इसे पहले ही कर लिया गया है और 20-22 मई के दौरान की गई बैठक में अधिकांश सदस्य रेपो रेट घटाने के पक्ष में थे. हालांकि रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा गया है.

रेपो रेट घटाने से बैंकों को आरबीआई से कम ब्याज पर कर्ज मिल सकेंगे और इसका फायदा बैंक अपने ग्राहकों को देंगे जिसके बाद ग्राहकों की ईएमआई कम हो सकती है.

शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना संकटकाल से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है लेकिन संयुक्त प्रयासों से इस स्थिति से देश उबर सकता है. हालांकि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ निगेटिव रहेगी. आने वाले समय में देश में महंगाई को कम बनाए रखना एक चुनौती होगी.

Share
अगला लेख → 83 दिन बाद दिल्ली से बाहर निकले प्रधानमंत्री मोदी, तूफान से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *