मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Kaushambi : कुएं में किशोरी का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Kaushambi : कुएं में किशोरी का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फेंकने की आशंका

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक कुएं में किशोरी का कई दिन पुराना शव कंकाल के रूप में मिलने से सनसनी मच गई,प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है,मृतका की बहन ने उसके कपड़े से शिनाख्त की है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैनी के तेजवापुर गांव एक है जहा एक कुएं में एक युवती का शव कंकाल के रूप में मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त सावित्री देवी 15 वर्ष के रूप में मृतका की बहन ने कपड़े से की है।

बताया जा रहा है कि युवती 15 दिन पहले गायब हो गई थी,जिस पर परिजनो की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने गांव के ही अभय सिंह के नाम अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया था।पुलिस मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही थी और सुबह उसका गांव के ही एक कुएं में सड़ा गला हुआ कंकाल रूप में शव मिला है। किशोरी का शव मिलने पर परिजनो में कोहराम मचा हुआ है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Share
अगला लेख → शाहिद कपूर की फिल्म देवा का फर्स्ट लुक हुआ जारी , अगले साल ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *