मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow News : MBBS में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी , पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

Lucknow News : MBBS में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी , पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

लखनऊ : विभूतिखंड पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रवेश के नाम पर अभिभावकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी गैंगस्टर और उसके जालसाज भाई को पकड़ लिया। खोल्कर पर विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग स्थित काउंसलिंग कार्यालय में अभिभावकों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है

जालसाज विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में अलग-अलग नामों से काउंसलिंग ऑफिस खोलकर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर योग्य बच्चों के अभिभावकों से ठगी कर रहे थे। आठ अभिभावकों ने जालसाजों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि जिस मास्टरमाइंड से पूछताछ की गई, वह बिहार के पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के नौसा हसनपुर निवासी ऋषि कुमार सिंह उर्फ ​​अशोक कुमार है। वह गौतमबुद्ध नगर का गैंगस्टर है। विभूतिखंड पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस की मदद से 23 अक्टूबर को आरोपी अशोक कुमार को पटना से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद 24 अक्टूबर को उनके भाई शशि सिंह को लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. विभूतिखंड थाने से जेल भेज दिया गया।

Share
अगला लेख → तबड़तोड फायरिंग से फिर दहला अमेरिका , 22 लोगो की मौंत कई लोग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *