मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

माफिया मुख्तार अंसारी को कोर्ट नें इस मामले में सुनाई 10 साल की सजा

माफिया मुख्तार अंसारी को कोर्ट नें इस मामले में सुनाई 10 साल की सजा

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को शुक्रवार को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर मामले में 10 साल की सजा सुनाई है और पांच लाख का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। वहीं इस कोर्ट ने मुख्तार के सहयोगी सोनू यादव को 5 साल की सजा सुनाई है और 2 लाख का जुर्माना भी लगाया है.

बता दें कल कोर्ट ने इस मामले में दोषी को दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया था, जहां बाहुबली अंसारी के खिलाफ ग़ाज़ीपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर का मामला चल रहा था. वहीं, करंडा थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक कपिल सिंह की हत्या और मीर हसन की हत्या का मामला भी शामिल था.

वहीं 17 मई को कोर्ट ने इसी मामले में मुख्तार अंसारी को दोषी नहीं करार दिया था, लेकिन अब इस मामले में उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई है. बता दें कि यह फैसला गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट से आया है, जहां 2009 में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या कर दी गई थी और उसी साल एक और हत्या हुई थी. दोनों मामलों को मिलाकर मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर का मामला था, इस मामले में उन्हें सजा हुई.

Share
अगला लेख → BHEL में इन पदों पर निकली वैकंसी, जानें आवेदन की अंतिम तारिख

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *